Breaking








Sep 1, 2024

नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे



 

गोण्डा–बीते 30 अगस्त को एक व्यक्ति द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 29.08.2024 को उसकी नाबालिग पुत्री स्कूल से पढ़कर घर आई थी व कुछ सामान लेने हेतु मुंगरा बाजार गई थी, घर वापस आते समय रास्ते में विपक्षीगण ने स्कूटी में धक्का मारकर गिरा दिया तथा उसकी पुत्री को अपने मोटरसाइकिल पर बैठकर रेस्टोरेंट ले गए जहां पर लड़की के साथ छेड़छाड़ किया। वादी की तहरीर पर थाना उमरीबेगमगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । विवचेना के दौरान दोषी पाए गए नामजद आरोपी अभियुक्त विनय उपाध्याय पुत्र प्रेमकिशोर उपाध्याय निवासी मंगुराबाजार थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 01.09.2024 को चाँदपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. विनय उपाध्याय पुत्र प्रेमकिशोर उपाध्याय निवासी मंगुराबाजार थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-249/24, धारा 191(2), 115(2), 351(2), 137(2), 87, 75 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 पिन्टू कुमार यादव

02. का0 रोहित मौर्या

03. का0 अश्वनी कुमार



No comments: