Breaking








Sep 3, 2024

ATM व AEPS लगवाने के नाम पर जालसाजी करने के आरोपी तक पहुंचा कानून का हाथ, गिरफ्तार




 

गोण्डा–वादी विशाल मित्तल पुत्र राम औतार मित्तल निवासी 504 आवास विकास कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा ने थाना को0 नगर पर सूचना दिया उडान पेमेंट सर्विस लिमिटेल कम्पनी के डायरेक्टर आदि 07 लोगो द्वारा जालसाज, बेइमानी, छलकपट व धोखाधड़ी करके ATM व AEPS(आधार इनेबल पेमेन्ट सर्विस) लगवाने के नाम पर 15 लाख रूपये फ्राड़ कर लिए है। इसी प्रकार उक्त कम्पनी द्वारा 24 लोगो से और सम्पर्क करके रू0 65,64,400/- का फ्राड़ किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना को0नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था । आज दिनांक 03.09.2024 को थाना को0नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त अभियुक्त शान्तनू आनन्द पुत्र स्व0 महेश आनन्द निवासी FW 09/16B गोल्प स्टेट्स सेक्टर 65 गुड़गांव हरियाणा को उसके आवास FW 09/16B गोल्प स्टेट्स सेक्टर 65 गुड़गांव हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. शान्तनू आनन्द पुत्र स्व0 महेश आनन्द निवासी FW 09/16B गोल्प स्टेट्स सेक्टर 65 गुड़गांव हरियाणा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-269/24, धारा 419, 420, 467, 468, 471, 406 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. व0उ0नि0 ब्रह्मानन्द सिंह

02. का0 प्रभाकर यादव

03. का0 गोविन्द कुमार



No comments: