Breaking





Sep 5, 2024

कजरी तीज मेले में कांवरियों की संख्या 20 लाख के पार, जलाभिषेक हेतु मंदिरों पर उमड़ी भीड़

 






करनैलगंज/गोण्डा - सरयू घाट व रास्तों पर कांवरियों की भीड़ को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रशासन के आंकड़े से भी ज्यादा श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। उत्साह वा उमंग के साथ भीड़ जो सुबह से शुरू हुई है वह शाम तक कम होती नहीं दिखाई पड़ी। भक्ति और आस्था के रंग में सरोवार दिख रहे कांवरिया बोल बम और भक्तिमय जयकारों के उद्घोष करते हुए विभिन्न मार्गो पर कावरिए अपनी भक्तिमय उपस्थिति दर्ज करा रहे थे। बुधवार की रात्रि से सरयू तट पर कांवरियों का आना शुरू हो गया जो अभी तक जारी है। तेज धूप और उमस के बाद भी कांवरियों का उत्साह कम नहीं हुआ। जिलाधिकारी गोण्डा द्वारा 15 से 20 लाख कांवरियों के जलाभिषेक करने का अनुमान लगाया गया था पर कांवरियों की भीड़ देखकर लग रहा है कि यह आंकड़ा उससे आगे निकल सकता है, श्रद्धालुओ की संख्या 20 लाख या इससे भी अधिक हो सकती है। इस बार कई दंपति अपने बच्चों के साथ सपरिवार सरयू तट से जल लेकर गोंडा स्थित बाबा दुखहरण नाथ व खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए जाते दिखे। मेले में दो पहिया वाहनों से भी कांवरियों के जलाभिषेक करने की संख्या में बढ़ोतरी दिखाई दी।

कांवरियों के मार्ग पर कई धार्मिक संस्थाओं द्वारा प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। घाट पर प्रशासन की ओर से कांवरियों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त पुलिस बल व कई अन्य विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार की रात्रि में विद्युत व्यवस्था लचर दिखी, जिसकी खबर का प्रशासन ने संज्ञान लिया और विद्युत विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति की जिम्मेदारी संभाली गई । ईश्वर ना करें विद्युत व्यवस्था बदहाल हो, अन्यथा अंधेरे में यदि कोई दुर्घटना हो जाती तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा । बरहाल अब धीरे-धीरे घाट पर भीड़ कम होगी और मंदिर की ओर भीड़ बढ़ेगी।
ी।

No comments: