Breaking








Sep 19, 2024

प्रभारी मंत्री कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान सूर्य प्रताप शाही का आगमन 20 सितम्बर को

 प्रभारी मंत्री कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान सूर्य प्रताप शाही का आगमन 20 सितम्बर को 

बहराइच । प्रदेश के प्रभारी मंत्री/मा. कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग उ.प्र. श्री सूर्य प्रताप शाही जी का 20 सितम्बर 2024 को जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मा. प्रभारी मंत्री श्री शाही 20 सितम्बर 2024 को प्रातः 08ः30 बजे लो.नि.वि. निरीक्षण भवन, बहराइच पहुंचकर जनप्रतिनिधियों,पार्टी कार्यकर्ताओं,पार्टी पदाधिकारियों से भेंट के उपरान्त प्रातः 09ः30 बजे जिला प्रशासन द्वारा महसी तहसील के अन्तर्गत चिन्हित बाढ़ प्रभावित दो ग्रामों का भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितो को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण करेगें। मा. प्रभारी मंत्री पूर्वान्ह 11ः00 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगें। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने दी है।

                    

No comments: