Breaking





Sep 18, 2024

अस्पताल से चोरी हुई बाइक बरामद,02 चोर गिरफ्तार




गोण्डा  बीते 14 सितम्बर को वादी रामराज मौर्या पुत्र रक्षाराम मौर्या नि0 बरानिजाम पोस्ट पुरैना बाजार जनपद बहराइच द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी की दिनांक 13.09.2024 को मै अपने परिवार के ईलाज हेतु जिला अस्पताल गोण्डा आया था, वही से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी सुपर स्पेलेण्डर मोटरसाईकिल चोरी कर लिया गया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 18.09.2024 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान प्रकाश में आये 02 आरोपी अभियुक्तों-01. भोलेनाथ प्रजापति, 02. राजू को स्टेशन रोड से रानीजोत जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 01 अदद सुपर स्पेलेण्डर मोटरसाईकिल को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. भोलेनाथ प्रजापति पुत्र रामलोटन प्रजापति नि0 फैजाबाद रोड ठाकुरद्वारा मंदिर थाना को0नगर जनपद गोण्डा।

02. राजू पुत्र दयाराम नि0 फोरबिसगंज (कचहरी) थाना को0नगर जनपद गोण्डा।

अनावरित अभियोग

01. मु0अ0सं0-689/24, धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

बरामदगी

01. 01 अदद सुपर स्पेलेण्डर मोटरसाईकिल नं0- यू0पी0 40 ए0डी0 0058

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 बृह्मनन्द सिंह।

02. उ0नि0 विपुल कुमार पाण्डेय।

03. का0 प्रभाकर यादव।

04. का0 संदीप कुमार।


No comments: