Breaking






Aug 23, 2024

वैवाहिक जीवन के साथ ही आल इंडिया NEET PG में 48वाँ स्थान , दो प्रदेशो से मिल रही शुभकामना

 


लखनऊ - पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है।। 

उपरोक्त पंक्तियों को चरितार्थ कर दिखाया है एक नव विवाहिता ने जिसने पारिवारिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए आल इण्डिया NEET P G में 48वां रैंक हासिल कर न केवल अपने मायके व ससुराल पक्ष बल्कि पूरे प्रदेश को गौरवान्वित करने का काम किया है। किसी ने एकदम सही कहा है कि तकाजा है तूंफा का लहरों से खेलो कब तक चलोगे किनारे, किनारे। मजिलें खुद चूम लेंगीं कदम मुसाफिर अगर अपनी हिम्मत न हारे।।

आज हम बात कर रहे हैं बिहार के पटना मेडिकल कॉलेज से 2018 बैच की MBBS 25 वर्षीय डॉ.आशना कुमारी की, जिन्होंने अपने वैवाहिक जीवन के साथ ही पारिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद भी अपनी कठिन मेहनत की बदौलत जिला, ज्वार, घर ,परिवार के साथ ही पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। शुरु से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित,एकाग्र और निष्ठावान रहीं डॉक्टर आशना कुमारी के पति डॉक्टर रोहित कुमार गोरखपुर एम्स में आप्थामोलॉजी डिपार्टमेंट में बतौर जूनियर रेजिडेंट कार्यरत हैं। डॉक्टर आशना कुमारी की इस कामयाबी पर बिहार से लेकर यूपी तक शुभकामनाओं का दौर जारी है। जहां पटना में उनको मेडिकल कॉलेज के गुरुजनों और सहपाठियों का आशीर्वाद और शुभकामना मिल रही है वहीं यूपी के गोरखपुर में भी डॉक्टर रोहित कुमार की टीम जश्न मना रही है। खुशी के इस मौके पर गोरखपुर एम्स के डॉक्टर राम प्रकाश सिंह, डा. मृत्युंजय प्रजापति, डा. सादमा सहित अन्य कई डाक्टरों द्वारा हौसला अफजाई करते हुए शुभकामनाएं दी गई।


No comments: