Breaking





Aug 28, 2024

हॉस्टल संचालिका करा रहीं थीं देह व्यापार, महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाकर धंधे मे लगाया,अरेस्ट


लखनऊ - गाजियाबाद में पीजी हॉस्टल में देह व्यापार का खुलासा हुआ जहां गाजियाबाद पुलिस की छापेमारी के दौरान 4 महिलाऐं,4 पुरुष तथा आपत्ति जनक वस्तुएं बरामद हुईं। पूरा मामला साहिबाबाद क्षेत्र अन्तर्गत राजेन्द्र नगर चौकी से जुड़ा है जहां अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर पुलिस की रेड में बड़ा खुलासा हुआ है। मौके से हॉस्टल संचालिका गीता सहित 4 लोगों को पकड़ लिया गया है। वहीं 4 महिलाओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है, पकड़ी गई महिलाओं का आरोप है कि वह काम की तलाश में हॉस्टल संचालिका गीता से मिली थीं, इसी बीच गीता ने उनका अश्लील वीडियो बनाया और उसके सहारे हमसे देह व्यापार करा रहीं थीं। हॉस्टल की तलाशी के दौरान मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की हैं।


No comments: