Breaking





Aug 18, 2024

पुलिस द्वारा चोरी करने के आरोपी को किया गया गिरफ्तार




 

गोण्डा–शनिवार को वादी राजकुमार तिवारी पुत्र शिवबिहारी तिवारी नि० ग्राम दसियापुर डिहवा थाना को० देहात जनपद गोण्डा द्वारा थाना को० देहात में तहरीर दी गयी कि शिवाला चौराहा पर स्थित उनकी चाय की दुकान से धर्मराज व उसके साथी अभियुक्त द्वारा टिल्लू पम्प चोरी किया जा रहा था। चोरी करने के दौरान अभियुक्त धर्मराज को पकड़ लिया गया व उसका साथी अभियुक्त मौके से फरार हो गया है। सूचना पर थाना को० देहात में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर धर्मराज को जेल भेजा गया था तथा साथी अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था। आज दिनांक 18.08.2024 को प्रकाश में आये अभियुक्त देवनारायण तिवारी को ग्राम नरायणपुर ईंधा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को० देहात पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. देवनारायन तिवारी पुत्र स्व० श्याम लाल तिवारी नि० ग्रा० नरायणपुर ईंधा थाना को० देहात जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु०अ०सं०-389/24, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना को० देहात जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ०नि० अरविन्द कुमार राय।

02. हे०का० योगेन्द्र मौर्य।

03. का० संदीप यादव।



No comments: