Breaking






Aug 24, 2024

महिला के साथ छेड़छाड करने के आरोपी नंदू दूबे को पुलिस ने दबोचा





गोण्डा–बीते अगस्त को थाना मनकापुर क्षेत्र के रहने वाली एक महिला द्वारा थाना मनकापुर में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी नन्दू दूबे द्वारा घर में घुसकर उनके साथ छेड़छाड की गयी है विरोध करने पर गाली-गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मनकापुर में सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। जिसकी विवेचना उ0नि0 प्रेमचन्द चौबे द्वारा की जा रही थी, विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर आज दिनांक 24.08.2024 को थाना मनकापुर पुलिस द्वारा दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त नंदू दूबे को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मनकापुर पुलिस द्वारा अग्रिम वैद्यानिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. नंदू दूबे पुत्र रामबालक नि0 ग्राम जैदवा कसैला थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-399/24, धारा 333,74,115(2),352,351(2) बीएनएस थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 प्रेमचन्द चौबे।

02. हे0का0 मृत्युजंय गुप्ता।



No comments: