Breaking





Aug 23, 2024

नाबालिग लड़की को भगा ले जाने व उसके साथ दुराचार करने के आरोपी हुआ गिरफ्तार




 


गोण्डा–बीते 18 जून को थाना परसपुर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री को विपक्षी सरवन कुमार द्वारा शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। वादी की तहरीर पर थाना परसपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। जिसकी विवेचना उ0नि0 प्रतीक पाण्डेय द्वारा की जा रही थी। आज दिनांक 23.08.2024 को थाना कटराबाजार पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी अभियुक्त सरवन कुमार को भटपुरवा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता द्वारा 164 सीआरपीसी के तहत दिए गए बयान के उपरांत धारा 376(3) भादवि 5/6 पाक्सो ऐक्ट की बढोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. सरवन कुमार पुत्र स्व0 कल्लू नि0 ग्राम मदारी पट्टी पचमरी भम्भुआ थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-284/24, धारा 363,366,376(3) भादवि 5/6 पाक्सो ऐक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 प्रतीक पाण्डेय।

02. हे0का0 विनोद।

03. हे0का0 रामसेवक।

04. हे0का0 समरेन्द्र पाण्डेय।



No comments: