Breaking





Aug 23, 2024

लड़की के साथ दुराचार करने का आरोपी एयरपोर्ट स्थित एक होटल से गिरफ्तार





गोण्डा–रविवार को थाना वजीरगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना वजीरगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी लड़की शौच के लिए बाहर गयी थी जो अभी तक वापस घर नही लौटी है। वादिनी की तहरीर पर थाना वजीरगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 विक्रमादित्य द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी अभियुक्त साहिल अहमद को अमौसी एयरपोर्ट स्थित होटल से गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता द्वारा 164 सीआरपीसी के तहत दिए गए बयान के उपरांत धारा 87,64(1) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. साहिल अहमद पुत्र शाकिर अहमद नि0 ग्राम विरहमतपुर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-328/24, धारा 137(2),87,64(1) बीएनएस थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 अभय सिंह थानाध्यक्ष वजीरगंज

02. व0उ0नि0 विश्वास कुमार चतुर्वेदी।

03. उ0नि0 रामधारी दिनकर।

04. हेड का0 अतुल सिंह।

05. का0 मंजीत कुमार सिंह।

06. म0का0 सरिता।



No comments: