Breaking





Aug 17, 2024

सोलर पैनल चोरी में धरे गए श्याम सिंह,चोरी का पैनल सहित बाइक बरामद





 


गोण्डा–शुक्रवार को ''जल जीवन मिशन'' का काम कर रही कम्पनी एल0एण्ड0टी0 में आई0आर0 के पद पर नियुक्त अंकित सिंह पुत्र महेश सिंह नि0 ग्रा0 करूआ पो0 उसरेर थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना धानेपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि रेवतागाडा साइट से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोलर पैनल की प्लेटे चोरी कर ली गयी है। वादी की तहरीर पर थाना धानेपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। जिसकी विवेचना उ0नि0 नागेश्वर नाथ पटेल द्वारा की जा रही थी। आज दिनांक 17.08.2024 को थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान प्रकाश में आये 02 आरोपी अभियुक्तों-01.श्याम सिंह पुत्र राम उग्रह, 02. प्रमोद कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद सोलर प्लेट व परिवहन में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाईकिल बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिकk कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. श्याम सिंह पुत्र राम उग्रह वर्मा नि0 ग्राम किरतापुर थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर।

02. प्रमोद कुमार वर्मा पुत्र राम कोमल वर्मा नि0 ग्राम भावुकपुरवा मौजा बंजरिया थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-227/24, धारा 303(2) बीएनएस थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी

01. 01 अदद सोलर पैनल प्लेट।

02. 01 अदद मोटरसाईकिल।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 नागेश्वर नाथ पटेल।

02. हे0का0 आनन्द प्रकाश यादव।

03. हे0का0 राम मिलन चौहान।



No comments: