Breaking






Aug 25, 2024

विनय को अन्तिम विदाई देने पहुंचे विधायक, सरयू तट पर उमड़ा जनसैलाब

 


करनैलगंज/ गोण्डा -  सड़क दुर्घटना में विनय कुमार गौतम की आक्समिक मौत से पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया, विनय को अंतिम विदाई देने के लिए क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह सहित भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा। बताते चलें कि विगत शनिवार की रात्रि में गोण्डा - लखनऊ हाइवे स्थित तालेपुरवा के पास कचनापुर निवासी रिटायर्ड अध्यापक देवीशरण के 28 वर्षीय बेटे विनय कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । असहनीय वेदना भरी यह खबर से  पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना के बाद उनके कचनापुर (नेपाल पुरवा) स्थित आवास पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मृतक विनय कुमार रिटायर्ड अध्यापक देवीशरण के चार बेटों में सबसे छोटा बेटा था,उसके दो सगे बड़े भाई रामतेज गौतम और संजय गौतम करनैलगंज तहसील में अधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। रविवार को कचनापुर स्थित सरयू तट पर विनय के अंतिम विदाई देने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दुःख की इस घड़ी में विनय को अंतिम विदाई देने के लिए क्षेत्रिय विधायक अजय सिंह, परसपुर नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह,महेश गुप्ता एडवोकेट, संतराम सिंह,त्रिलोकी नाथ तिवारी एडवोकेट, रंजीत कुमार, वीरेन्द्र विक्रम तिवारी एडवोकेट, सरदार सिंह, सत्यदेव सिंह, राकेश तिवारी, अशोक सिंह,उबैद अहमद,महादेव मौर्य, महेश गुप्ता एडवोकेट, दिवाकर सिंह, कुट्टू सिंह,हितेश सिंह,सूरज सिंह, राजेश सिंह पिंकू, रामसजीवन गौतम,अजीत सिंह,शत्रोहन सिंह, राम नेवज गौतम,बब्बू सिंह,दीपू सिंह, पप्पू सिंह,राजू तिवारी, राजेश सिंह, मनोज सिंह सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने गमगीन माहौल में भीगी आंखों से अंतिम विदाई दी।

No comments: