Breaking





Aug 20, 2024

पुलिस भर्ती परीक्षा व्यवस्थापकों में हुआ आंशिक बदलाव

 पुलिस भर्ती परीक्षा व्यवस्थापकों में हुआ आंशिक बदलाव

बहराइच । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 हेतु 23 से 25 अगस्त व 30 एवं 31 अगस्त 2024 को दो पालियों में सम्पन्न होने वाली लिखित परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी, सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु केन्द्र व्यवस्थापकों/सहायक केन्द्र व्यवस्थापकों की तैनाती के सम्बन्ध में पूर्व में निर्गत आदेशों में आंशिक संशोधन कर दिया गया है। डीएम मोनिका रानी द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार परीक्षा केन्द्र आजाद इण्टर कालेज के लिए पूर्व में नामित मो. आफताब खां के स्थान पर खालिद इकराम खां को सहायक केन्द्र व्यवस्थापक तथा परीक्षा केन्द्र महराज सिंह इण्टर कालेज हेतु प्रधानाचार्य शिवेन्द्र सिंह के अचानक अस्वस्थ होकर चिकित्सीय अवकाश पर जाने के कारण उनके स्थान पर राम संवारे पाण्डेय को केन्द्र व्यवस्थापक तथा विद्यालय के प्रवक्ता संतोष चन्द्र शुक्ल को परीक्षा केन्द्र महराज सिंह इण्टर कालेज का सहायक केन्द्र व्यवस्थापक नियुक्त किया गया है।

                   

No comments: