Breaking








Aug 11, 2024

तिरंगा यात्रा के दौरान सांसद आनंद कुमार गौंड का कोदही चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत

 तिरंगा यात्रा के दौरान सांसद आनंद कुमार गौंड का कोदही चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत 


फखरपुर,बहराइच : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए लोकसभा बहराइच के सांसद आनंद कुमार गौंड ने रविवार को तिरंगा यात्रा निकालकर क्षेत्र के जनता को जागरूक किया।     जितेंद्र तिवारी और अवधेश पाठक के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कोदही चौराहे पर सांसद का जोरदार स्वागत किया। सांसद आनंद कुमार गौंड ने कहा की राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हम भारतीयों का आन बान शान है। यह भारत की स्वतंत्रता और देशभक्त बलिदानियों का याद दिलाता है। तिरंगा से हमारा स्वाभिमान जुड़ा हुआ है। पंद्रह अगस्त के दिन हर घर में तिरंगा लगा हो , ऐसा हमारे प्रधानमंत्री का निर्देश है। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा कार्यक्रम किया जा रहा है।  जितेंद्र तिवारी और अवधेश पाठक ने बताया कि तिरंगा देश की अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक है इसलिए हम सभी को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य ओंकारनाथ चौरसिया, ग्राम प्रधान मनीराम चौहान, डॉ विनय पाठक, जीवनलाल तिवारी, सतीश पाठक, अतुल पाठक सहित भारी संख्या में आम जनता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments: