Breaking






Aug 24, 2024

दहेज हत्या में लिप्त पति सास ससुर तीनो गिरफ्तार




गोण्डा–बीते 07 जुलाई को वादी ननकू पुत्र दयाराम नि0 सईया, थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच द्वारा थाना कटराबाजार में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री को उसके ससुरालजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिए है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कटराबाजार में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज द्वारा की जा रही थी। आज दिनांक 24.08.2024 को थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाये गए 03 आरोपी अभियुक्तों-01. अजय, 02. लाल बिहारी, 03. शिवपता को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. अजय(पति) पुत्र बिहारी नि0 नसीरपुर मौजा खेमपुर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा। 

02. लाल बिहारी(ससुर) पुत्र अलगू नि0 नसीरपुर मौजा खेमपुर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा। 

03. शिवपता पत्नी लाल बिहारी नि0 नसीरपुर मौजा खेमपुर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा। 

पंजीकृत अभियोग

01. मु०अ०सं०-268/24 धारा 80(1),85 बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा ।

*गिरफ्तार कर्ता टीम-*

01. उ0नि0 राधेश्याम गुप्ता।

02. उ0नि0 शिवम गुप्ता।

03. का0 अवनीश कुमार।

04. का0 चन्दन मिश्रा।



No comments: