Breaking








Aug 16, 2024

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित हुए सेनानी वीरांगना व परिजन

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित हुए सेनानी वीरांगना व परिजन 

बहराइच । स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर व अन्य अधिकारियों के साथ स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी वीरांगना श्रीमती कबूतरी देवी पत्नी स्व. हरीश चन्द्र उपाध्याय व चन्द्रकान्ती देवी पत्नी स्व. लालचन्द तथा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजनों भानु प्रताप द्विवेदी पुत्र स्व. सालिकराम द्विवेदी, अमरनाथ अग्रवाल व शिव शंकर अग्रवाल पुत्रगण स्व. राम गोपाल अग्रवाल, गौतम अग्रवाल पुत्र स्व. संजीव अग्रवाल, प्रेमकान्त वर्मा पुत्र स्व. हरिराम वर्मा, अभिताभ मिश्रा पुत्र स्व. भुवनेश मिश्र, कामरान सिद्दीकी पुत्र स्व. अब्दुल कय्यूम सिद्दीकी, मुकेश श्रीवास्तव पुत्र श्री गुरूशरण लाल श्रीवास्तव, जसवीर सिंह पुत्र स्व. मंजीत सिंह, हनुमन्त शरण श्रीवास्तव पुत्र स्व. साधूशरण लाल श्रीवास्तव, रमेश कुमार मिश्र पुत्र स्व. शिव प्रसाद मिश्र, श्रीमती विन्ध्वासिनी त्रिपाठी पत्नी स्व. बागीशमणि त्रिपाठी, ओमकार सिंह पुत्र स्व. मालिक सिंह, फैजान गनी पुत्र जुबेर अहमद को पुष्पगुच्छ, मिष्ठान व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। 

              

No comments: