Breaking








Aug 28, 2024

क्षेत्रधिकारी ने पौधरोपण कर लोगों को किया जागरूक, ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण का आवाहन

 


करनैलगंज/ गोण्डा- देश की बहु प्रतिष्ठित कंपनियों में अपना अलग स्थान बना चुकी एलएनटी कंपनी द्वारा पर्यावरण संवर्धन व संतुलन हेतु वृहद वृक्षारोपण का अभियान चलाया जा रहा है। मां के नाम एक पेड़ के इस महा अभियान को गति देने के उद्देश्य से क्षेत्रधिकारी कर्नलगंज उमेश्वर प्रताप सिंह ने ग्राम पंचायत कचनापुर (गोकुल पुरवा) पहुंचकर वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लिया और ग्रामीणों को वृक्षों की उपयोगिता व मानव जीवन में वृक्षों के महत्व की जानकारी देते हुए धरती को हरा - भरा बनाए रखने के लिये ग्रामीणों से ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण हैं,वृक्षो का संवर्धन और संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी भी है और कर्तव्य भी है।

इस दौरान एलएनटी कंपनी की टीम द्वारा गांव के किसान देवेंद्र कुमार सिंह की जमीन में 1000 पौधरोपण किया गया। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक तहसील क्षेत्र में निःशुल्क रूप से पचास हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बुधवार को कचनापुर में पौधरोपण के पुनीत कार्य में विशेष योगदान देने वालों में मुख्य रूप से क्षेत्रधिकारी कर्नलगंज पुलिस उमेश्वर प्रताप सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील कुमार (टीसी), पीएम मनोज कुमार,प्रकाश सिंह( सेफ्टी ) शामिल रहे । इस मौके पर विजय कुमार सिंह, देवेन्द्र कुमार सिंह,महेश कुमार,सुरेंद्र कुमार,शीतला ,आदर्श सिंह, फूलचंद्र, गुलाब चंद्र सहित अन्य कई ग्रामीणों ने  दो - दो वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।

No comments: