Breaking





Aug 27, 2024

कर्नलगंज: परवेज आलम गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर महिला से किया था दुष्कर्म


करनैलगंज/गोण्डा - पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना कर्नलगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-379/24, धारा 69,89,351(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त परवेज आलम पुत्र इश्तियाक अहमद नि0 ग्राम घोसीपुरवा थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा को कटराबाजार से कर्नलगंज जाने वाली सड़क मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। 



घटना का संक्षिप्त विवरण

करनैलगंज/गोण्डा - विगत 14.08.2024 को थाना कर्नलगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना कर्नलगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी परवेज आलम द्वारा उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कर्नलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। जिसकी विवेचना अति0 प्र0नि0 कर्नलगंज शम्भू सिंह द्वारा की जा रही थी। आज दिनांक 27.08.2024 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त परवेज आलम को कटराबाजार से कर्नलगंज जाने वाली सड़क मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम वैद्यानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

पंजीकृत अभियोग

1.  मु0अ0सं0-379/24, धारा 69,89,351(2) बीएनएस थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।


गिरफ्तार कर्ता टीम

अति0 प्र0नि0 शम्भू सिंह, का0 प्रवीण कुमार,का0 सत्येन्द्र कुमार


No comments: