लड़े जंग वीरों की तरह, खून खौल फौलाद हुआ।
डटे रहे अन्तिम दम तक तब देश आजाद हुआ।।
गोण्डा - देश में सत्तावनी क्रान्ति के महानायक गोण्डा नरेश महाराजा देवी बख्श सिंह के साथ अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वंशज माधवराज सिंह ने गुमनाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजनों को चिन्हित करने के लिए सत्तावानी संग्राम सेनानी मंच का गठन कर लोगों को जुड़ने का आवाहन किया है। उन्होंने अपने शुभ संदेश में कहा है कि श्रद्धेय सत्तावनी संग्राम सेनानी परिजनों / उत्तराधिकारी बन्धुओ एवं बहनों देश की आजादी के अमृत महोत्सव के पर्व पर रक्षाव्रत के संकल्प के अवसर पर 2024 पर महान पूर्वजो की सूक्ष्म प्रेरणा से महान पूर्वजो और सेनानी परिजनों के अस्तित्व की यादगारी सजोने हेतु सत्तावनी संग्राम सेनानी परिजन मंच नामक संगठन गठित किया गया है, जिसके माध्यम से गुमनाम सत्तावनी संग्राम सेनानी परिजनों को चिन्हित कर सत्ता और समाज का ध्यान उनके अस्तित्व की रक्षा को सम्मान हेतु दिलाया जाना सुगम होगा। जारी संदेश के माध्यम से मंच के संयोजक माधवराज सिंह ने संबन्धित लोगों का आवाहन करते हुए कहा है कि संसद के शीतकालीन सत्र से पूर्व सबका एक मंच पर आना जरुरी है, ऐसी स्थिति में आपसे अपेक्षा है कि आप अपना विवरण यथाशीघ्र निम्न पते पर भेजने की कृपा करें जो आपके स्वयं एवं देश हित में होगा।
1- परिजन / उत्तराधिकारी का नाम
2- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का नाम
3- जनपद
4 -प्रांत
5 -मोबाइल नंबर
उपरोक्त जानकारी मेरे व्हाट्सएप मोबाइल नंबर 9838 62 2104 पर भेजने की कृपा करें ।
संयोजक
माधव राज सिंह
सत्तावनी संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी मंच
No comments:
Post a Comment