Breaking





Aug 22, 2024

शनिवार को होगा किसान मेले का आयोजन

 


करनैलगंज/गोण्डा - आगामी शनिवार को स्थानीय ब्लॉक परिसर में किसान मेले का आयोजन होगा, जिसमें क़ृषि वैज्ञानिकों द्वारा जैविक खेती, प्राकृतिक खेती व गौ आधारित खेती सहित नई तकनीकि से खेती करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी। क्षेत्र के किसान मेले में प्रतिभाग करके क़ृषि से संबंधित जानकारी हासिल कर लाभ अर्जित कर सकते हैं। उक्त जानकारी बीज़ गोदाम प्रभारी लवकुश वर्मा द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि आयोजित मेले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित समस्त समस्याओं का निस्तारण कराने का भी प्रयास किया जायेगा।

No comments: