Breaking





Aug 20, 2024

03 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा सहित अन्य सामान बरामद



 


गोण्डा·थाना परसपुर के उ0नि0 प्रतीक पाण्डेय मय हमराह फोर्स के साथ शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि नरायनपुर जैसिंह गाँव के बाहर चरसडी भौरीगंज रोड के किनारे खाली पड़े निर्माणाधीन मकान में चोरी की योजना बनाते समय 03 चोरों -01. अतुल कुमार, 02. रामस्वरूप बरूआर व 03. रामापति बरूआर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे चोरी करने के उपकरण व जामातलाशी के दौरान अभियुक्त अतुल कुमार व रामस्वरूप बरूआर के कब्जे से 01-01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. अतुल कुमार पुत्र रामभरोसे निवासी डुमरियाडीह थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

02. रामस्वरूप बरूआर पुत्र श्यामलाल निवासी डुमरियाडीह थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

03. रामापति बरूआर पुत्र शिवपति निवासी पुलिहा डेबरी कला थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-361/2024, धारा 313 बीएनएस व 3/25 आर्म्स ऐक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी

01. 02 अदद अवैध तमंचा व 04 अदद कारतूस जिन्दा कारतूस 12 बोर।

02. 01 अदद लोहे का सब्बल

03. 01 अदद चाभी का गुच्छा

04. 01 अदद पेचकस

05. 01 अदद प्लास,

06. 01 अदद टार्च

07. 02 अदद सेल, 

08. बीड़ी, माचिस, तम्बाकू

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 प्रतीक पाण्डेय 

02. हे0का0 रामसेवक

03. हे0का0 रविप्रकाश यादव

04. हे0का0 समरेन्द्र पाण्डेय

05. का0 अभिमन्यु


No comments: