Breaking







Jul 2, 2024

शादी का झांसा देकर लगातार लड़की के साथ दुराचार करने का आरोपी गिरफ्तार




 

गोण्डा–वादिनी द्वारा थाना नवाबगंज पर सूचना दिया कि विपक्षी अशोक यादव पुत्र ननकऊ यादव निवासी ग्राम धुसवा दुल्लापुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया गया है तथा उसका अश्लिल वीडियों बनाकर धमकी देता है। जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0- 196/2024, धारा 376(2)/N, 509, 504, 506 भादवि व 3(2)5 एस0सी0 एस0टी0 एक्ट व 67 आईटी एक्ट बनाम अभियुक्त अशोक यादव के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 02.06.2024 को थाना नवाबगंज की पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त अशोक यादव पुत्र ननकऊ यादव निवासी ग्राम धुसवा दुल्लापुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को थाना नवाबगंज पुलिस के द्वारा दुल्लापुर क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. अशोक यादव पुत्र ननकऊ यादव निवासी ग्राम धुसवा दुल्लापुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0- 196/2024, धारा 376(2)/N, 509, 504, 506 भादवि व 3(2)5 एस0सी0 एस0टी0 एक्ट व 67 आईटी एक्ट थाना नवाबगंज, जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 जयनाथ यादव

02. का0 रविकेश यादव

03. का0 अतुल कुमार सिंह



No comments: