Breaking






Jul 6, 2024

सरयू डिग्री कॉलेज में सांसद ने किया वृक्षारोपण

 



करनैलगंज/ गोण्डा- शनिवार को सरयू डिग्री कॉलेज में वृक्षारोपण अभियान 2024 का शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा हुआ। कार्यक्रम का संयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आर. बी.सिंह ने किया जिसमें वृक्षारोपण के अवसर पर विभिन्न संकायो के छात्र-छात्रा बुलाए गए और उनके द्वारा एक-एक पौध लगाया गया तथा इस वर्ष महाविद्यालय द्वारा 2100 वृक्ष रोपड करने का एक वृहद लक्ष्य रखा गया तथा उसमें सभी प्राध्यापकों, तथा छात्र-छात्राओं की सहभागिता अनिवार्य की गई जिससे यह अभियान एक महाविद्यालय की चारदीवारी में न रहकर जन आंदोलन बन सके। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह, जिला भाजपा मंत्री महिला मोर्चा अनुराग सिंह ऊर्फ सोनी सिंह ,डॉ शैलेंद्र बहादुर सिंह ,डॉ दीपक श्रीवास्तव, त्रिपुरारी दुबे ,ओम प्रकाश सिंह,जावेद अहमद, जगन्नाथ तिवारी,प्रवेश वर्मा मार्शल स्टालिन, यदुनाथ पांडेय, अमरेश मौर्य आदि लोगों उपस्थित रहे।

No comments: