Breaking








Jul 28, 2024

अब अखिलेश ने चलाया ब्राह्मण कार्ड , मुलायम सिंह के करीबी को बनाया नेता प्रतिपक्ष।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्माव विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा सत्र शुरू होने के महज एक दिन पूर्व अखिलेश ने सबको आश्चर्य में डाल दिया। अखिलेश ने पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के बाद अब ब्राह्मण कार्ड चला है।

माता प्रसाद पांडेय 81 साल के हैं। वह विधानसभा में भाजपा सरकार से दो-दो हाथ करते नजर आयेंगे। श्री माता प्रसाद पांडेय मुलायम सिंह के करीबी माने जाते थे सिद्धार्थनगर की इटवा सीट से विधायक हैं। वह 7 बार विधायक रह चुके हैं।वह 2003-2007 और 2012-2017 तक दो बार विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं।

No comments: