Breaking






Jul 6, 2024

गोण्डा: एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील में जनसमस्याओं को सुना, निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया

 



 

 गोण्डा–शनिवार को उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में सदर तहसील गोण्डा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल व मुख्य विकास अधिकारी एम. अरून्मोली व राजस्व, पुलिस तथा अन्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान अधिकारीगणों द्वारा जनता की जनसमस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवक्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत्-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगणों द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों से अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को अवगत कराते हुये प्रार्थना-पत्रों की समयबद्ध जांच, कार्यवाही एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय द्वारा तहसील कर्नलगंज पर जनता की जनसमस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसी प्रकार समस्त क्षेत्राधिकारीगण व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा अपने अपने तहसील पर जनता की जनसमस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

 इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत, क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा, तहसीलदार सदर, प्र0नि0 कोतवाली नगर आदि सहित राजस्व व पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।



No comments: