Breaking





Jul 30, 2024

करनैलगंज: अवैध मादक पदार्थ के साथ पुलिस ने शमशाद को किया अरेस्ट



गोण्डा–मंगलवार को थाना कर्नलगंज के उ0नि0 अंकित सिंह मय फोर्स शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कटराबाजार रेलवे क्रासिंग की तरफ मादक पदार्थ लेकर एक व्यक्ति आ रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल द्वारा बताये गए स्थान पर घेराबन्दी कर अभियुक्त शमशाद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 250 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कर्नलगंज में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. शमशाद अहमद पुत्र वकील अहमद नि0 रंगादीन पुरवा मौजा वीरपुर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-358/2024, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी

01. 01 किलो 250 ग्राम नाजायज गांजा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 अंकित सिंह।

02. उ0नि0 आशीष कुमार।

03. का0 प्रदीप सिंह।



No comments: