Breaking





Jul 26, 2024

पुलिस ने शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की इनवर्टर/ बैट्री, गलैण्डर बरामद





    गोण्डा–वादी पल्टू पुत्र रामनरेश निवासी कूकनगर ग्रण्ट(धर्मराजडीह) थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा द्वारा दिनांक 24.07.2024 को थाना खोड़ारे पर सूचना दिया कि अज्ञात चोरो द्वारा उसके घर का ताला तोड़कर घर में रखा इनवर्टर बैट्री समान सहित कई अन्य कीमती समान चोरी कर ले गये है। तहरीर के आधार पर थाना खोड़ारे में मु0अ0सं0 – 157/24 धारा 305(A), 331(4), बीएनएस बनाम अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी बरामदगी हेतु टीमें लगाई गई था। आज दिनांक 26.07.2024 को थाना खोड़ारे पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त- 01. महेश वर्मा उर्फ मैसी व 02. हरिश्चन्द्र को अगया घाट रोड़ से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का 01 अदद इनवर्टर, 01 अदद बैट्री, 01 अदद गलैण्डर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. महेश वर्मा उर्फ मैसी पुत्र रामकरन वर्मा निवासी ग्राम सम्पत लोहारडीह कूकनगर थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।

02. हरिश्चन्द्र पुत्र माता प्रसाद निवासी बभनान बाजार थाना गौर जनपद बस्ती।

 पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0- 157/2024 धारा 305(A), 331(4), 317(2) बीएनएस थाना खोड़ारे, जनपद- गोंडा।

बरामदगी

01. 01 अदद इनवर्टर

02. 01 अदद बैट्री

03. 01 अदद गलैण्डर चोरी का बरामद।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 अजय कुमार सिंह

02. उ0नि0 ज्ञानेन्द्र शुक्ला

03. का0 दीपक यादव 

04. का0 प्रकाश यादव

05. का0 जनार्दन सिंह



No comments: