Breaking





Jul 11, 2024

मोटरसाइकिल चोर मनीष तिवारी गिरफ्तार, कब्जे से हाइसिक्योरिटी नम्बर प्लेट बरामद



 



    गोण्डा–वादी शिवम पुत्र पातीराम निवासी खोरहंसा बाजार थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली देहात पर सूचना दिये कि दिनांक 04.04.2024 को अज्ञात चोर द्वारा उसकी मोटरसाइकिल अपाची आरटीआर चोरी कर लिया गया है, तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात में मु0अ0सं0-124/2024 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी व मोटरसाइकिल बरामदगी हेतु टीमों का गठन किया गया। आज दिनांक 11.07.2024 को पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आये अन्तर्जनपदीय मोटरसाइकिल चोर मनीष तिवारी पुत्र बनवारीलाल निवासी ख्वाजाजोत थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को जमदरा जागापुरवा वाली पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई मोटर साइकिल की हाइसिक्योरिटी नम्बर प्लेट बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर विवेचना में धारा 411, 413 भादवि की बढोत्तरी किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी ।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. मनीष तिवारी पुत्र बनवारीलाल निवासी ख्वाजाजोत थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0स0- 124/24, धारा 379, 411, 413 भादवि थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा।

बरामदगी

01. 01 अदद हाइसिक्योरिटी नंबर प्लेट UP26AR1564(चोरी की गयी मोटरसाइकिल का)

 गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 अजय कुमार तिवारी

02. हे0का0 कमलेश यादव

03. का0 शिवम

04. का0 अजय प्रताप सिंह

अभियुक्त मनीष तिवारी पुत्र बनवारीलाल का आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 124/24 धारा 379,411,413, IPC थाना को0 देहात जनपद गोण्डा

2. मु0अ0सं0 143/24 धारा 411/413/414/420/467/468/471 IPC थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा

3. मु0अ0सं0 633/2023 धारा 379/411 IPC थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा

4. मु0अ0सं0 640/2023 धारा 411/419/420/467/468/471 IPC थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा

5. मु0अ0सं0 641/2023 धारा 224 IPC थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।

6. मु0अ0सं0 676/2023 धारा 307 IPC व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।

7. मु0अ0सं0 064/2021 धारा 392/411 IPC थाना कलक्टरगंज जिला पूर्वी कमिश्नरेट कानपुर नगर।



No comments: