Breaking





Jul 4, 2024

भंभुआ चौकी प्रभारी की बड़ी कार्यवाही, बाइक चोर गिरोह को भेजा जेल,4 बाइक बरामद


 


करनैलगंज/ गोण्डा - कर्नलगंज क्षेत्र अंतर्गत भभुवा पुलिस की बड़ी कार्यवाही सामने आई है, जहां नवागत चौकी प्रभारी की टीम द्वारा बाइक चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामले में इबरार हुसैन पुत्र मकबुल अहमद निवासी ग्राम कुन्दनपुर मौजा मौहर थाना को0कर्नलगंज जनप गोण्डा द्वारा थाना को0 कर्नलगंज पर सूचना दिये कि दिनांक 01.07.2024 को वह अपनी स्प्लेंडर नीलें रगं की मोटर साइकिल UP43AD3966 का गौरा बाजार में खड़ी करके समान लेने चला गया। वापस आया तो उक्त गाड़ी को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। इसके संबंध में थाना को0 कर्नलगंज में मु0अ0सं0- 332/24, धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी व मोटरसाइकिल बरामदगी हेतु टीमें लगाई गई थी। आज दिनांक 04.07.2023 को थाना को0 कर्नलगंज पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आये 04 आरोपी अभियुक्तों-01. अशरफ, 02. संतोष कनौजिया, 03. मोहम्मद अतीक व 04. जुनैद को धौरहरा रेलवे क्रासिंग स्थित खण्डहर से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 04 अदद मोटरसाइकिल बरामद कर लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।


पूछताछ का विवरण

अभियुक्तगणों से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि इन लोगो का एक संगठित गिरोह है,जो आर्थिक लाभ कमाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाकर मोटरसाकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते हैं।  


गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. अशरफ पुत्र शरीफुल निवासी हरिचन्दा थाना जरवल रोड जनपद बहराइच ।

02. संतोष कनौजिया पुत्र जोगिन्दर निवासी धर्मपुर करमैतीपुर थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर। 

03. मोहम्मद अतीक पुत्र मो0 अनीश निवासी कोनहटा थाना को0 कर्नलगंज  जनपद गोंडा। 

04. जुनैद पुत्र परवेज निवासी भवानीपुर थाना जरवल रोड जनपद बहराइच।


पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0- 332/24 धारा- 303(2) बी0एन0एस0, थाना को0कर्नलगंज, जनपद- गोण्डा


अनावरित अभियोगः-

01. मु0अ0सं0- 336/24 धारा- 317(2) बी0एन0एस0, थाना को0कर्नलगंज, जनपद- गोण्डा


बरामदगी-

01. UP32MB8515 TVS APACHE RTR 160 

02. UP32FL5395 PASSION PRO 

03. UP32GR4985 HERO SUPER SPLENDOR 

04. UP43AD3966 SPLENDOR PLUS


गिरफ्तार कर्ता टीम-

01. उ0नि0 अंकित सिंह

02. उ0नि0 बृजेश कुमार सिंह

03. हे0का0 अरविन्द सिंह

04. का0 पंकज सिंह 

05. का0 दिली सिंह,

06. का0 ऋषिकेश यादव

07. का0 अंगद कुमार



No comments: