Breaking












Jul 27, 2024

भारत-नेपाल सीमा से 20 बोरी उर्वरक व 07 बोरी लहसुन बरामद भारत से नेपाल ले जाने की फिराक में थे तस्कर उर्वरक व लहसुन की बोरियां फेंक भागे नेपाली तस्कर

 भारत-नेपाल सीमा से 20 बोरी उर्वरक व 07 बोरी लहसुन बरामद

भारत से नेपाल ले जाने की फिराक में थे तस्कर

उर्वरक व लहसुन की बोरियां फेंक भागे नेपाली तस्कर

रुपईडीहा, बहराइच। 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट कैलाश रमोला के नेतृत्व में सीमा चौकी बलाईगांव भारत-नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग एवं रात्रि गस्त नाका के दौरान सात बोरी लहसुन एवं बीस बोरी खाद से भरी हुई जब्त कर सीमा चौकी बलई गांव से सहायक उप निरीक्षक एल.आर.ऐमोल के साथ पांच अन्य कार्मिक अपने हथियार के साथ सीमा स्तम्भ संख्या 666 से 661 तक  गश्त ड्यूटी हेतु रवाना हुए। इसी बीच गश्ती दल को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ नेपाली नागरिक सीमा स्तम्भ संख्या 663/2 के पास अवैध रूप से खाद एवं उर्वरक की तस्करी भारत से नेपाल करने की फिराक में है। सूचना के आधार पर गश्ती दल तुरंत सीमा स्तम्भ संख्या  663/2 की तरफ रवाना हुआ। गश्ती दल को आता देखकर तस्कर खाद एवं उर्वरक की बोरियों को फैंक कर नेपाल की तरफ भागने लगे। गश्ती दल द्वारा उनका पीछा किया गया। परंतु नेपाल सीमा नजदीक होने के कारण वह लोग नेपाल में प्रवेश कर गए। तत्पश्चात गश्ती दल द्वारा उस स्थान की तलाशी करने पर 20 बोरी खाद बरामद हुई। आपको बताते चले कि सीमा चौकी घूमनाबारू से सहायक उप निरीक्षक  चितरंजन नाथ के साथ तीन अन्य कार्मिक अपने हथियार के साथ सीमा स्तम्भ संख्या 675/1 के लिए रात्रि नाका ड्यूटी हेतु रवाना हुए। नाका पार्टी सीमा स्तम्भ संख्या 675/1 की ओर जाते समय व्यक्ति सिर पर कुछ सामान लेकर नेपाल से भारत की तरफ आते हुए दिखाई दिया। गस्ती कर रहे जवानों उन्हें रुकने के लिए पुकारा तो वह लोग सामान फेंक कर नेपाल की तरफ भागने लगे। रात में गस्त कर रहे जवानों ने उनका पीछा किया गया परंतु वह लोग अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल खुली सीमा होने की वजह से नेपाल में प्रवेश कर गए। तत्पश्चात जवानों ने उस स्थान की तलाशी करने लगे। तलाशी के दौरान सात लहसून से भरी हुई बोरिया ंऔर बीस बोरी खाद बरामद किया गया।

No comments: