Breaking





Jul 16, 2024

दहेज हत्या में लिप्त 03 आरोपी तक पहुंची पुलिस,गिरफ्तार, पंजीकृत हुआ मुकदमा


 



गोण्डा-बीते माह को वादी द्वारा थाना धानेपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी बहन को उसके ससुरालजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिए है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना धानेपुर पुलिस द्वारा मु०अ०सं० 176/2024 धारा 498A, 304B भादवि व 3/4 डी0पी0 एक्ट बनाम चन्द्रपाल मिश्रा आदि 04 नफर अभियुक्तों के विरूद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोषी पाये गए अभियुक्तों 01. चन्द्रपाल मिश्रा, 02. विजय पाल, 03. विनय कुमारी को आज दिनांक 16.07.2024 को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

 गिरफ्तार अभियुक्त

01. चन्द्रपाल मिश्रा पुत्र द्वारिका निवासी ग्राम त्रिभुवन नगर ग्रण्ट शुक्ला गाँव थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा ।

02. विजय पाल पुत्र द्वारिका निवासी ग्राम त्रिभुवन नगर ग्रण्ट शुक्ला गाँव थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा।

03. विनय कुमारी पत्नी द्वारिका निवासी ग्राम त्रिभुवन नगर ग्रण्ट शुक्ला गाँव थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु०अ०सं० 176/2024 धारा 498A, 304B भादवि व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा ।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ०नि०नागेश्वर नाथ पटेल

02. हे0का0 बागीश दूबे

03. का0 प्रदीप कुमार

04. म0का0 सुशील देवी

No comments: