Breaking





Jun 27, 2024

लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी सोनू गिरफ्तार



 



गोण्डा–बीते 01 जून को थाना वजीरगंज क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना वजीरगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी सोनू कोरी द्वारा उनकी पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले गया है। वादी की तहरीर पर थाना वजीरगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । विवचेना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त सोनू कोरी पुत्र गोलकाई कोरी निवासी मझगवां थाना वजीरगंज जनपद गोंडा को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 27.05.2024 को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. सोनू कोरी पुत्र गोलकाई कोरी निवासी मझगवां थाना वजीरगंज जनपद गोंडा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-224/24, धारा 363,366 भादवि थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।



No comments: