Breaking








Jun 7, 2024

धोखाधड़ी कर महिला के खाते से लाखों की नगदी निकालने वाला बीसी संचालक गिरफ्तार

 धोखाधड़ी कर महिला के खाते से लाखों की नगदी निकालने वाला बीसी संचालक गिरफ्तार

खैरीघाट पुलिस द्वारा दो साल बाद की गई गिरफ्तारी

बहराइच। धोखाधड़ी कर बैंक से 2 लाख 80 हजार रूपये निकालने वाले आरोपी बीसी संचालक को दो साल बाद खैरीघाट पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ज्ञातव्य हो कि थाना खैरीघाट अन्तर्गत इमामगंज निवासी अमित सोनी पुत्र लल्लन सोनी 35 वर्ष बैंक के बगल में बीसी चलाते थे। अप्रैल 2022 को अमित सोनी द्वारा क्षेत्र की ही महिला फूलमती के खाते से फर्जी तरीके से अंगूठा लगवाते हुए बैंककर्मियों से मिलीभगत कर उसके खाते से 2 लाख 80 हजार रूपये निकाल लिया था। महिला फूलमती द्वारा स्थानीय थाने पर दी गई तहरीर के आधार पर मुअसं. 345/22 धारा 419, 420, 409 के तहत अमित सोनी के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष खैरीघाट संजय कुमार सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

No comments: