Breaking





Jun 25, 2024

सी.टी. स्कैन मशीन का उप मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण

 सी.टी. स्कैन मशीन का उप मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण

बहराइच। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मातृ शिशु कल्याण मंत्री बृजेश पाठक द्वारा महाराजा सुहेल देव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में स्थापित सी.टी. स्कैन मशीन का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मेडिकल कालेज में आयोजित कार्यक्रम में एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने प्राचार्य मेडिकल कालेज प्रो. डॉ. संजय खत्री, सीएमएस डॉ. एम.एम.एम. पाण्डेय के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वल कर तथा शिलालेख का अनावरण किया गया। इस अवसर पर एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने चिकित्सकों का आहवान किया कि सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं को उपयोग करते हुए सभी जरूरतमन्त मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करें। कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कालेज के प्राचार्य व सीएमएस डॉ. पाण्डेय ने मेडिकल कालेज अन्तर्गत संचालित महर्षि बालार्क चिकित्सालय द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।  


No comments: