Breaking








Jun 7, 2024

पुलिस द्वारा दहेज मृत्यु के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार



 



गोण्डा–बीते माह को वादी द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी चचेरी बहन को उसके ससुरालजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिए है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा मु०अ०सं० 156/2024 धारा 498A, 304B आईपीसी व 3/4 डी0पी0 एक्ट बनाम सुनील कुमार चौरसिया आदि 02 नफर अभियुक्तों के विरूद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना क्षेत्राधिकारी तरबगंज द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोषी पाये गए आरोपी अभियुक्त 01. सुनील कुमार जायसवाल को आज दिनांक 07.06.2024 को पूरे अहलादपुरवा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. सुनील कुमार जायसवाल (चौरसिया) पुत्र स्व0 राजू जयसवाल निवासी पूरे अहलादपुरवा मौजा अमदही थाना उमरीबेगमंगज गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु०अ०सं० 156/2024 धारा 498A, 304B आईपीसी व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0उमेश सिंह

02. का0 हिमान्शु शुक्ला

03. का0 राहुल कुमार


No comments: