Breaking





Jun 18, 2024

कार लूटने वाले शातिर गिरफ्तार, कार,तमंचा,पिस्टल सहित तमाम समान बरामद



गोण्डा–बीते 15 जून को वादी उदयराज यादव पुत्र मुंशीलाल यादव नि0 रानी पुरवा जानकीनगर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में तहरीर दी गयी कि कल रात्रि घातक हथियारों से लैस अज्ञात लोगों द्वारा उसके किराये के मकान में चोरी का प्रयास किया गया था। वादी की तहरीर पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 उमाशंकर उपाध्याय द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान मैनुअल व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों की सहायता से प्रकाश में आये 06 आरोपी अभियुक्तों -01. संदीप कुमार जायसवाल, 02. चांद बाबू, 03. नियाज, 04. उस्मान खान, 05. इरफान अली उर्फ दम्मा, 06. विशाल सोनी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद स्वीफ्ट डिजायर कार (लूटी हुई), 01 अदद घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाईकिल व जामातलाशी के दौरान अभियुक्त नियाज अहमद के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस, अभियुक्त उस्मान खान के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस, चांद बाबू के कब्जे से 01 नकली पिस्टल, 02 अदद टैबलेट बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

पूछताछ का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त अभियुक्तगणों का एक संगठित गिरोह है,जो अपने भौतिक एवं आर्थिक लाभ कमाने हेतु जनपद गोण्डा व आसपास के जनपदों में लूट/चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने दिनांक 13/14.06.2024 की रात्रि वादी उदयराज यादव के पंतनगर स्थित किराये के मकान में चोरी का प्रयास किया गया था तथा *दिनांक 16.06.2024 को जरवल रोड चीनी मिल के पास से वादी सोनू पुत्र हीरालाल निवासी डोकरी थाना बौंडी जनपद बहराइच से स्वीफ्ट डिजायर कार की लूट की थी। जिसके सम्बन्ध में थाना जरवल में मु0अ0सं0-150/24, धारा- 392,411 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ था।*

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. संदीप कुमार जायसवाल पुत्र राममिलन जायसवाल नि0 डोकरी सलेमपुर थाना बौंडी जनपद बहराइच।

02. चांद बाबू पुत्र स्व0 इस्माइल नि0 नौरईरूा निकट गल्ला मण्डी थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच।

03. नियाज पुत्र वली मोहम्मद नि0 गंगवारा थाना देवा जनपद बाराबंकी।

04. उस्मान खान पुत्र मुन्ना उर्फ मोहरू नि0 बेगमपुर थाना रामगांव जनपद बहराइच।

05. इरफान अली उर्फ दम्मा पुत्र स्व0 जमील अहमद नि0 कस्तूरी थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।

06. विशाल सोनी पुत्र शिवकुमार सोनी नि0 डोकरी सलेमपुर थाना बौडी जनपद बहराइच।

अनावरित अभियोग

01. मु0अ0सं0-435/24, धारा 458,506 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

02. मु0अ0सं0-150/24, धारा 392,411 भादवि थाना जरवल रोड जनपद बहराइच।

बरामदगी

01. 01 अदद स्वीफ्ट डिजायर कार ( UP 32 EO 4699) लूट की

02. 01 अदद घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाईकिल (UP 32 JR 2124)

03. 02 अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्द कारतूस 315 बोर।

04. 01 अदद नकली पिस्टल।

05. 02 अदद टैबलेट।

06. 05 अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन।

07. 05 अदद कीपैड फोन।

08. 01 अदद क्रेडिट कार्ड एच0डी0एफ0सी0 बैंक।

अभियुक्त उस्मान का आपराधिक इतिहास

01. मु0अ0सं0-215/22, धारा 380,457,411 भादवि थाना कैसरगंज जनपद बहराइच।

02. मु0अ0सं0-242/23, धारा 411,419,420,467,468,471 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कैसरगंज जनपद बहराइच।

03. मु0अ0सं0-325/20, धारा 379,411 भादवि थाना कैसरगंज जनपद बहराइच।

04. मु0अ0सं0-349/22, धारा 413,414,489 भादवि थाना कैसरगंज जनपद बहराइच।

05. मु0अ0सं0-956/17, धारा 380,411,457 भादवि थाना रामगांव जनपद बहराइच।

06. मु0अ0सं0-95/23, धारा 380,411,457 भादवि थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच।

07. मु0अ0सं0-176/23, धारा 380,411 भादवि थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच।

08. मु0अ0सं0-206/23, धारा 380,411 भादवि थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच।

अभियुक्त नियाज का आपराधिक इतिहास

01. मु0अ0सं0-187/21, धारा 380,411,457 भादवि थाना को0 देहात जनपद बहराइच।

02. मु0अ0सं0-101/21, धारा 380,411,457 भादवि थाना को0 नगर जनपद बहराइच।

03. मु0अ0सं0-103/21, धारा 380,411,413 भादवि थाना को0 नगर जनपद बहराइच।

04. मु0अ0सं0-108/21, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना को0 नगर जनपद बहराइच।

05. मु0अ0सं0-90/21, धारा 379,511 भादवि थाना जरवल रोड जनपद बहराइच।

06. मु0अ0सं0-158/21, धारा 380,411,457 भादवि थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच।

07. मु0अ0सं0-135/21, धारा 380,411,457 भादवि थाना फखरपुर जनपद बहराइच।

08. मु0अ0सं0-83/21, धारा 380,411,457 भादवि थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच।

अभियुक्त चांद बाबू का आपराधिक इतिहास

01. मु0अ0सं0-6/18, धारा 392,411 भादवि थाना को0 देहात जनपद बहराइच।

02. मु0अ0सं0-2/18, धारा 411,419,420,467,468 भादवि थाना खैरीघाट जनपद बहराइच।

03. मु0अ0सं0-2131/16, धारा 379,411,419, 420,467,468,471 भादवि थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच।

04. मु0अ0सं0-166/21, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना रिसिया जनपद बहराइच।

05. मु0अ0सं0-167/21, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रिसिया जनपद बहराइच।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 उमाशंकर उपाध्याय।

02. उ0नि0 अक्षय कुमार मिश्र।

03. उ0नि0 पिन्टू यादव।

04. हे0का0 चन्द्रशेख यादव।

05. हे0का0 ध्रुव कुमार।

06. का0 उमेश पाल।

07. का0 राहुल कुमार।

08. का0 नवीन सिंह।


No comments: