Breaking





Jun 16, 2024

नाबालिक लड़की के साथ रेप के आरोपी को पुलिस ने दबोचा




गोण्डा–बीते 05 जून को थाना तरबगंज क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना तरबगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी सुनील राजभर उनही नाबालिग बहन को बहला-फुसला कर भगा ले गया है। वादी की तहरीर पर थाना तरबगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना उ0नि0 व0उ0नि0 कुबेर तिवारी को सुपुर्द की गयी थी। आज दिनांक 16.06.2024 को थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाये गए आरोपी अभियुक्त सुनील राजभर को कस्बा तरबगंज से ग्राम सेझिया जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. सुनील राजभर पुत्र दुखहरण नि0 ग्राम परसोहना काॅलोनी पोस्ट मटेहीकला थाना मोतीपुर जनपद बहराइच। 

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-282/24, धारा 363,366,376(2)एन भादवि व 5एल/6 पाॅक्सो ऐक्ट थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. व0उ0नि0 कुबेर तिवारी।

02. प्र0शिक्षु उ0नि0 गौरव सिंह।



No comments: