Breaking





Jun 14, 2024

पति से तंग आकर पत्नी ने कर ली जीवनलीला समाप्त,आरोपी पति गिरफ्तार





गोण्डा–सोमवार को ग्राम पूरा बाजार जनपद अयोध्या के रहने वाले जयचन्द्र सिंह पुत्र बैजनाथ सिंह द्वारा थाना नवाबगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी लड़की की शादी 10 वर्ष पूर्व ग्राम साकीपुर थाना नवाबगंज के रहने वाले धनंजय सिंह के साथ हुई थी। धनंजय सिंह अपने परिजनों के साथ मिलकर आये दिन मारपीट किया करते थे। प्रताड़ना से तंग आकर मेरी लड़की द्वारा आत्महत्या कर लिया गया है। वादी की तहरीर पर थाना नवाबगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त- धनजय सिंह उर्फ सपऊ सिंह को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 14.06.2024 को ढेमवाघाट पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. धनजय सिंह उर्फ सपऊ सिंह पुत्र श्याम नरायन सिंह नि0 साकीपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-195/24, धारा 498ए,306,352,504,506 भादवि थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा। 

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 अरूण कुमार गौतम।

02. हे0का0 सुरेन्द्र ओझा।

03. का0 संजय यादव।



No comments: