Breaking





Jun 3, 2024

झूठ का पुलिन्दा है मीडिया का एक्जिट पोलः रामहर्ष पत्रकारवार्ता कर एक्जिट पोल पर खड़ा किया सवालिया निशान

 झूठ का पुलिन्दा है मीडिया का एक्जिट पोलः रामहर्ष

पत्रकारवार्ता कर एक्जिट पोल पर खड़ा किया सवालिया निशान

बहराइच। मतगणना से एक दिन पूर्व सपाईयों द्वारा प्रेसवार्ता कर विभिन्न चैनलों द्वारा चलाये जा रहे एक्जिट पोल पर विरोध जताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि फर्जी एक्जिट पोल दिखाकर मीडिया भी भाजपा का गुणगान कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव व पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह द्वारा नानपारा बाईपास स्थित सपा कार्यालय पर कहा गया कि पूरी तरीके से फर्जी एक्जिट पोल जारी किए जा रहे है। जिस प्रदेश में जितनी सीटे है भी नहीं उससे अधिक सीट एक्जिट पोल में भाजपा को दिया जा रहा है। जिसके चलते एक्जिट पोल से जनता का विश्वास उठ गया है। जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि हरियाणा में 10 सीटे है पर एक्जिट पोल में भाजपा को 16 से 19 सीटे दी जा रही है। हिमांचल प्रदेश में चार सीटे है जहां छह से आठ सीटे भाजपा को जीतते हुए दिखाया जा रहा है। ऐसे ही राजस्थान में किया जा रहा है। मीडिया द्वारा फर्जी एक्जिट पोल जारी कर आम जनता को गुमराह किया जा रहा है तथा गठबंधन कार्यकर्ताओं का मनोबल भी तोड़ा जा रहा है। कैबिनेट मंत्री यासर शाह ने भी मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि मीडिया भी सरकार की भाषा बोल रही है। ऐसे में जनता का विश्वास उठता जा रहा है। पत्रकारवर्ता के दौरान कैसरगंज विधायक आनन्द यादव, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ओझा, मुकेश श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान सहित अन्य सपाई मौजूद रहे।

No comments: