Breaking





Jun 14, 2024

कुवैत अग्निकांड में मृतकों के शव आज स्वदेश लाया गया, विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह साथ में मौजूद।

कुवैत के मंगाफ में बुधवार तड़के लगी भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले 45 भारतीयों के शव लेकर भारतीय वायुसेना का विशेष वायुयान पहुंच गया है। सबसे पहले यह केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, क्योंकि मृतकों में सर्वाधिक संख्या केरल के निवासियों की है जो कि 23 हैं। इसके बाद वायुयान दिल्ली जाएगा।

मृतकों में 22 लोग तमिलनाडु के सात आंध्र प्रदेश-उत्तर प्रदेश के तीन-तीन और बिहार, ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम बंगाल के एक-एक लोग हैं। एक मृतक किस राज्य का है यह स्पष्ट नहीं है

दुर्घटना के बाद भारत के नवनियुक्त विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह कुवैत भेजे गए थे। वे  उन सभी पांच अस्पतालों में गए, जहां घायल भारतीयों का उपचार किया जा रहा है। कीर्तिवर्धन सिंह आज उसी वायुयान से वापस लौट रहे हैं, जिनसे शवों को लाया गया है।

No comments: