Breaking





Jun 26, 2024

नाबालिग लड़की के साथ रेप का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

 


 

गोण्डा–बीते 11जून को थाना इटियाथोक क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना इटियाथोक में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी बहन कल रात में घर में सोई थी लेकिन वह सुबह बिस्तर पर नही थी। काफी खोजबीन करने के उपरान्त उनकी बहन का कही पता नही चल पा रहा है। वादी की तहरीर पर थाना इटियाथोक में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना उ0नि0 उ0नि0 रवीन्द्र कुमार रमन को सुपुर्द की गयी थी। आज दिनांक 26.06.2024 को थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाये गए आरोपी अभियुक्त विमलेश कुमार को बंदुली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. विमलेश कुमार पुत्र मुन्नीलाल नि0 पिपरा पुरूषोत्तम थाना मदनपुर जनपद देवरिया।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-185/24, धारा 363,366,376(2)एन भादवि व 5एल/6 पाॅक्सो ऐक्ट थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा। 

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 रवीन्द्र कुमार रमन।

02. का0 अमित तोमर।



No comments: