Breaking








Jun 4, 2024

प्रदेश की चर्चित सीटों पर एक नजर , देखिये मां वाराही न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। एनडीए गठबंधन को 36, इंडी गठबंधन को 43 एवं एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाए  हुए हैं। बसपा 2014 का इतिहास दोहराते हुए शून्य पर सिमटती दिख रही है। अमेठी में बड़ा उलटफेर की संभावना प्रतीत होती दिख रही  है।

कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को 19 हजार वोट से पछाड़  दिया है। वहीं दूसरी तरफ कन्नौज से अखिलेश, मैनपुरी से डिंपल और रायबरेली से राहुल गांधी लगातार बढ़त बनाए  हुएहैं। काशी में प्रधानमंत्री मोदी प्रथम चरण की मतगणना में पिछड़ गये थे परंतु बाद में उन्होंने बढ़त बना ली।

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर नगीना भी 29 हजार वोटों से  बढ़त बनाकर आगे चल रहे हैं। मोदी सरकार में मंत्री अजय मिश्र टेनी और कौशल किशोर किशोर भी पीछे चल रहे हैं।
मेरठ से अभिनेता से नेता बने अरुण गोविल और सहारनपुर से इमरान मसूद आगे हैं। बदायूं से शिवपाल का बेटा आदित्य यादव‌ पिछड़ रहे है।

उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी समेत एक दर्जन केंद्रीय मंत्री और योगी सरकार के 4 मंत्री मैदान में हैं। अखिलेश और डिंपल समेत मुलायम परिवार के 5 सदस्यों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।

No comments: