Breaking





Jun 13, 2024

दहेज हत्या में गिरफ्तार हुए सोनू पासवान,पुरैना गांव की घटना



गोण्डा–17 अप्रैल को वादिनी रेनू पत्नी राजित राम पासवान ग्राम जसकरन पुरवा सैलोनी डीहा थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री की शादी 03 वर्ष पूर्व ग्राम पुरैना थाना परसपुर के रहने वाले सोनू पासवान के साथ की गयी थी। उनकी पुत्री को सोनू पासवान द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिया गया है। प्राप्त तहरीर की आधार पर थाना परसपुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोषी पाए गए अभियुक्त सोनू पासवान को आज दिनांक 22.04.2024 को थाना परसपुर पुलिस द्वारा ग्राम पुरैना से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. सोनू पासवान पुत्र स्वामीनाथ पासवान ग्राम पुरैना थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-148/24, धारा 498ए,304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 जगपति तिवारी।

02. का0 आनन्द कुमार।


No comments: