Breaking





Jun 18, 2024

अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा देश की तरक्की और अमन-चैन की दुआ में उठें हजारों हाथ

 अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा

देश की तरक्की और अमन-चैन की दुआ में उठें हजारों हाथ

रुपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र नगर पंचायत रुपईडीहा  में बकरीद हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। रुपईडीहा के आईसीपी रोड स्थित ईदगाह पर ईद की विशेष नमाज सामूहिक तौर पर अदा की गई। नमाज के बाद देश में अमन, चैन के साथ प्रदेश में अच्छी बारिश, शहर में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने और कुर्बानी कर दुआ मांगी गई। इसके बाद मुस्लिम घरों में खुदा की राह में कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। खासतौर पर बच्चों में पर्व का उत्साह देखते ही बना, नए परिधानों में सजे मुस्लिम भाइयों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं सोशल नेटवर्क पर पर्व की बधाई देने का दौर शुरू हुआ। साथ ही कुर्बानी के लिए खास इस दिन पर बकरों की कुर्बानी दी जा रही है। ईद पर आगामी तीन दिनों तक दावतों का दौर जारी रहेगा। मस्जिदों के बाहर आदर्श थाना रुपईडीहा शमशेर बहादुर के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन भी एलर्ट रहा। ईदगाह में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। ईद-उल-अजहा पर रुपईडीहा का माहौल किसी मेले से कम नहीं रहा। इसका लुत्फ बच्चों ने भरपूर उठाया। बच्चों ने गुब्बारों और अपने पसंदीदा खिलौनों की खरीदारी की। इससे पूर्व रविवार देर रात्रि तक क्षेत्र में साफ सफाई एवं पानी पिलाने की व्यवस्था डा. उमाशंकर वैश्य चेयरमैन की तरफ से चलता रहा। सभी लोगों ने अध्यक्ष के इस कार्य की सराहना की।

बाक्स

मुल्क में अमन चैन के लिए हजारों लोगों ने मांगी दुआएं

ईद उल अजहा की नमाज के मौके पर मुस्तैद रही कैसरगंज पुलिस

कैसरगंज, बहराइच। थाना क्षेत्र कैसरगंज अंतर्गत कुडोनी, ऐनी, कंडेला, मरोठी, मीरपुर, कुनारी, हिसामपुर, पचंभा, बदरोली, बरखुरद्वारापुर, कोटवागंज, रेवली, नोगया, पबना सहित दर्जनों ईदगाह के मैदान में लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की। ईद उल अजहा की नमाज के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज रूपेंद्र कुमार गौड़ के निर्देशानुसार थाना प्रभारी कैसरगंज राजनाथ सिंह के नेतृत्व में समस्त ईदगाह के स्थानो पर कैसरगंज पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के प्रति मुस्तैद नजर आई। वही ग्राम पंचायत कुडोनी मे ईदगाह के मैदान में हजारों की संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उप निरीक्षक रविंद्र कुमार चंद्र व कांस्टेबल अक्षितानंद तिवारी मौके पर तैनात रहे। वही ईदगाह के मैदान में सुबह से हजारों की संख्या में लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की। नमाज के बाद डॉक्टर हाजी सलीम ने मुल्क में अमन चौन के लिए दुआएं मांगी। वरिष्ठ वोल्मा हाजी अहमद अली ने  हजरत इब्राहीम अलैहिसलाम की पैदाइश पर अपने बयान पेश किया। वहीं ईदगाह प्रबंधक कमेटी के सदस्य मास्टर रईस अहमद, डॉक्टर हाजी सलीम, हाजी हसीब अहमद पूर्व ग्राम प्रधान मोहम्मद शरीफ, युवा समाजसेवी मुहीब अहमद, समाजवादी पार्टी के जिला सचिव डॉक्टर गौसुल आजम, पूर्व प्रधान अब्दुल कादिर, आफताब आलम, हाजी खतीब अहमद, एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र कैसरगंज के प्रोपराइटर शाहबाज आलम, महताब अहमद, अरफात अहमद, समीर अहमद, मोहम्मद आमिर, फ्लेक्स हाउस के प्रोपराइटर आफताब अहमद सहित हजारों की संख्या में लोगों ने ईदगाह के मैदान में नमाज अदा की और अपने मुल्क में अमन चौन के लिए खुदा से दुआएं मांगी।

No comments: