Breaking





Jun 16, 2024

लड़की को भगा ले जाना पड़ा महंगा,आरोपी संदीप पांडे गिरफ्तार

 


गोण्डा–बीते 09 जून को थाना इटियाथोक क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना इटियाथोक में लिखित तहरीर दी कि उनकी बहन आम के बगीचे में गयी थी और अभी तक घर वापस नही आयी है। वादी की तहरीर पर थाना इटियाथोक में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना उ0नि0 राजेश यादव को सुपुर्द की गयी थी। विवेचना के दौरान आज दिनांक 16.06.2024 को थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाये गए आरोपी अभियुक्त संदीप पाण्डेय को रेलवे स्टेशन जाने वाले बाजार रास्ते (इटियाथोक) से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. संदीप पाण्डेय पुत्र श्यामसुन्दर पाण्डेय नि0 ग्राम महादेव खुर्द थाना ढेबरूवा जनपद सिद्धार्थनगर।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-184/24, धारा 363,366 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा। 

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 राजेश यादव।

02. का0 आदित्य राय।

03. म0का0 मोनिका देवी।



No comments: