Breaking





Jun 25, 2024

हरदिल को रुला गया कचनापुर यह लाल,अंतिम संस्कार में उमड़ा अपार जनसैलाब

 


करनैलगंज/गोण्डा - एक ऐसा सख्श जो हर दिल को रुला गया,हर मन के अंतस्तल को झकझोर गया। क्या पता था यह हंसता हुआ चेहरा, हर व्यक्ति का सहयोगी अचानक सबका साथ छोड़कर चला जायेगा।  करनैलगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कचनापुर (नेपाल पुरवा)में हार्ट अटैक पड़ने से विनोद कुमार सिंह उर्फ "ननके भैया" 42 वर्ष की कल सोमवार को आसामायिक मौत हो गई। उनकी अचानक मौत की सूचना पाकर क्षेत्र का हर व्यक्ति स्तब्ध रह गया। विनोद कुमार सिंह क्षेत्र में ऐसी सख्शियत थे ,जिनकी अचानक मौत ने हरदिल को छुआ,सोमवार दोपहर में अचानक हार्ट अटैक से हुई मौत की दुःखद खबर सुनकर गांव ,क्षेत्र ही नहीं अपितु न जाने कहां- कहां से कौन लोग आए उनको शायद विनोद ही पहचानते रहे हों। इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी पहचान बनाना और संबंधों को संजोए रहना उनकी अपनी अलग तरह की कला थी। उनकी मौत की खबर के बाद उनके घर पर लोगों का तांता लग गया। शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाने क्षेत्रीय विधायक अजयसिंह के बड़े भाई मनमोहन सिंह,कांग्रेस नेता त्रिलोकी नाथ तिवारी, जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह तथा मनोज कुमार सिंह "बब्लू भैया* सहित क्षेत्र के कई गणमान्य तुरंत उनके घर पहुंच गए और परिवार से मिलकर  सांत्वना दी। विनोद के परिवार की अभी एकदम कच्ची गृहस्थी है, परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चियां व एक छोटा सा बच्चा है। इस आकस्मिक घटना से पूरे परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा। उनकी बूढ़ी मां, पत्नी व बच्चों का करुणा क्रंदन सुनकर लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है। पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों का बोझ संभालने के साथ ही वह प्रत्येक परिवार के दुःख सुख में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे । विनोद की आकस्मिक मौत से उनके परिवार सहित पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। मंगलवार को उनका अन्तिम संस्कार गांव के करीब  सरयू तट पर किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे भाई ने दी। हंसमुख चेहरे के धनी विनोद,कर्मठ और सबके दुःख -सुख के साथी रहे विनोद सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए सरयू तट पर आपार जन सैलाब उमड़ पड़ा।

No comments: