Breaking












Jun 6, 2024

भारत-नेपाल सीमा पर 62 लाख 51 हजार भारतीय रुपयों के साथ दो गिरफ्तार

 भारत-नेपाल सीमा पर 62 लाख 51 हजार भारतीय रुपयों के साथ दो  गिरफ्तार

रूपईडीहा, बहराइच। एसएसबी व रूपईडीहा पुलिस के संयुक्त गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा पर बाइक से नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे बाइक सवारों को रोका गया। जिनके पास से 62 लाख 51 हजार भारतीय रूपयों के साथ गिरफ्तार किया गया। गंगा सिंह उदावत कमांडेंट 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के निर्देशन में प्राप्त सूचना के आधार पर सीमा चौकी रुपईडीहा के कार्मिकों व थाना रूपईडीहा पुलिस के साथ संयुक्त गश्त निकाली गयी। गश्ती दल द्वारा सीमा स्तम्भ संख्या 651/11 से 1.5 किलो मीटर भारतीय क्षेत्र आईसीपी रोड खुशली गाँव के नजदीक दो व्यक्ति एक मोटर साइकिल पर सवार नेपाल के तरफ आ रहे थे। प्राप्त सूचना के आधार पर गश्ती दल द्वारा मोटर साइकिल सवार व्याक्तिओं को रोका गया तथा पूछ ताछ किया गया। पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति ने अपना नाम संजय गुप्ता उम्र 56 वर्ष, पिता स्व. जगन्नाथ प्रसाद निवासी नाजिरपुरा गुदडी रोड बहराइच व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम अनुराग गुप्ता उम्र 28वर्ष, पिता संजय गुप्ता निवासी नाजिरपुरा गुदडी रोड बहराइच बताया। दोना संभावित अभियुक्त के पास एक भारी बैग था। जिसके बारे में गश्ती दल के द्वारा पूछताछ किया गया। बैग में 62 लाख 51 हजार रुपये नगद होना बताया गया। पैसे के बारे में पूछ ताछ किया गया व दोनों व्यक्तियों से सम्बंधित कागजात माँगा गया तो दोनों व्यक्तियों के द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके तथा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। उक्त बरामद धनराशी संभवतः अपराध से अर्जित या अपराध, तस्करी में उपयोग होने की प्रबल सम्भावना को देखते हुए 62 लाख 51हजार रुपये नगदी व दोनों अभियुक्त तथा एक मोटर साइकिल (यूपी40एके0737) को सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार के निर्देशों का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया। सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरांत अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना रूपईडीहा पुलिस के सुपुर्द किया गया। गश्ती दल में एसएसबी के विधान चकमा, सहायक कमांडेंट, निरीक्षक महिला अनीता कुमारी, मु.आ.(सा) चन्द्र प्रताप सिंह, मु.आ.(सा) सैयद गुलाम मुर्तुजा, आरक्षी/सामान्य-शक्तिधर सिंह, कर्मता गौतम, आरक्षी/सामान्य (महिला) कृति, रूपईडीहा पुलिस उप निरीक्षक-अनिल कुमार यादव, उप निरीक्षक राम गोविन्द वर्मा, मुख्य आरक्षी देवेंद्र यादव, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अजय राणा, आरक्षी अजय चंद मुख्य रूप से शामिल रहे।

No comments: