Breaking





Jun 29, 2024

करनैलगंज: बाबा बर्फानी के दर्शन हेतु 30 श्रद्धालुओं जत्था रवाना

 



बाबा अमरनाथ के दर्शन हेतु प्रति वर्ष जाते हैं शिव भक्त 


करनैलगंज/गोण्डा- बाबा अमर नाथ बर्फानी के दर्शन के लिए 30 श्रद्धालुओं का पहला जत्था शुक्रवार को गोंडा जंक्शन से रवाना हो गया। जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने जय बाबा बर्फ़ानी, बम बम भोले के जयकारे लगाए। अमरनाथ बर्फानी के दर्शन को तहसील करनैलगंज क्षेत्र के छतईपुरवा, सोनवार, भितिहा व शाहपुर धनावा के 30 श्रद्धालुओं का जत्था गोंडा जंक्शन से जम्मू तवी अमरनाथ एक्सप्रेस से रवाना हुआ। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में क्षेत्र के प्रसिद्ध बरखंडीनाथ महादेव मंदिर के महंत सुनील पुरी, ओम प्रकाश गोस्वामी, कपिल देव मिश्र, शेषराम गोस्वामी, राजेश पाण्डेय, दिनेश मिश्र, भवानी शुक्ल, दिवान पाण्डेय, रमेश तिवारी, भोलानाथ पाण्डेय, अजय पाण्डेय, रामकिशोर बाबा, रमेश पाण्डेय, अंशुमान मिश्र, अम्ब्रीश तिवारी, भैरव तिवारी, अनूप, शिव जी, निरंकार, रिंकू, वीरेंद्र, शौर्य प्रताप, अभय प्रताप, सुरेश अवस्थी, श्याम कुमार आदि रहे। महंत सुनील पुरी ने कहा कि जीवन में एक बार अमरनाथ बाबा का दर्शन जरूर करना चाहिए। वहीं करीब पंद्रह वर्षों से लगातार अमरनाथ जी की यात्रा करने वाले दिनेश मिश्र कहते हैं कि बाबा बर्फ़ानी के दर्शन मात्र से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। परिवार धन धान्य से सुखी रहता है।

No comments: