Breaking








May 14, 2024

हत्या के साजिशकर्ता तक पहुंचा कानून का हाथ,गिरफ्तार





 गोण्डा–बीते 03 मार्च मध्य रात्रि समय करीब 01.00 बजे थाना छपिया क्षेत्र के ग्राम चान्दारती में पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारकर हत्या करने की घटना घटित हुई थी जिसमें वादी की सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-61/2024, धारा 302 भादवि बनाम 01. अजय वर्मा, 02. राज सिंह के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत द्वारा स्वाट/सर्विलांस, डाग स्क्वायड, फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुँचकर घटनास्थल निरीक्षण किया गया। घटना में संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कुल 05 टीमों का गठन किया गया था। जिनके द्वारा पूर्व में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उक्त घटना में प्रकाश में आया षड़यन्त्रकारी अभियुक्त धर्मवीर वर्मा उर्फ बब्लू गिरफ्तारी से बचने हेतु फरार चल रहा था। जिसके क्रम में आज दिनांक 14.05.2024 थाना छपिया पुलिस द्वारा द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त धर्मवीर वर्मा उर्फ बब्लू को बभनजोतिया बाला जी मेडिकल स्टोर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. धर्मवीर वर्मा उर्फ बब्लू पुत्र रामनिवास वर्मा निवासी सुकरौली थाना छपिया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0स0-61/2024, धारा 302, 120बी भादवि थाना छपिया जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. थानाध्यक्ष कृष्णगोपाल राय मय टीम थाना छपिया जनपद गोण्डा।

02. उ0नि0 सुरेश यादव

03. हे0का0 जितेन्द्र यादव, 

04. का0 संजय यादव

05. म0का0 अनामिका सिंह



No comments: